टीम एबीएन, साहिबगंज/रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास में युवा नेता शकील अहमद के नेतृत्व में साहिबगंज के विशनपुर पंचायत के दर्जनों लोग आजसू पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये, जिसमें आजसू पार्टी पंचायत उपाध्यक्ष अमर कुमार यादव, विशनपुर पंचायत के कोष अध्यक्ष हैदर अली ने भी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसे पहले मंत्री आलम ने सभी लोगों से बात की और उनकी इच्छा को भी जाना। इस दौरान लोगों का कहना था कि वो पार्टी से संतुष्ट नहीं थे। कांग्रेस की विचारधारा एक बेहतर जनादेश का संदेशदेती है। कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है, जो हर जाति धर्म को एक साथ लेकर चलती है। कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की भेदभाव नहीं है, जिस कारण से हम सब कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। मंत्री आलमगीर ने इसके बाद सभी लोगों को बारी-बारी से माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सभी को आभार व्यक्त किया अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन एक परिवार होता है, जिसमें हम सब एक दूसरे के सुख दुःख में सहयोग करते हैं। सब कंधो से कंधा मिलाकर एक साथ देश हित में काम करेंगे। तभी हमारे देश की दिशा और दशा में बदलाव ला सकते हैं। मौके पर प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर विचारधारा के साथ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनका सेवा करना ही पार्टी का पहला प्रथमिकता है। हम चाहते हैं कि आपका पार्टी में जुड़ना देश के लिए एक अच्छा संदेश है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse