डाउन सर्वर से उबरा इंस्टाग्राम, सर्विस फिर से बहाल

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंस्टाग्राम की अब सर्विस बहाल हो गई है। दुनिया के कई हिस्सों में इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन था। लोग मैसेज भेजने, रील देखने और फॉलोअर्स घटने की शिकायत कर रहे थे। इंस्टाग्राम ने मंगलवार तड़के कहा कि उसने एक सॉफ्टवेयर बग को ठीक कर दिया है, जिसने हजारों यूजर्स को फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म तक लगभग आठ घंटे तक पहुंचने से रोका था। इंस्टाग्राम लगभग 8 घंटों तक डाउन था। हजारों यूजर्स ने शिकयात की थी कि उनके अकाउंट के फॉलोअर्स अपने आप कम हो रहे थे। मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने बग को ठीक करने के बाद ट्वीट किया। इंस्टा ने लिखा, हमने अब इस बग को सही कर लिया है। हम जानते हैं कि इस बग की वजह से दुनिया भर के कई हिस्सों में लोगों को अपना अकाउंट चलाने में समस्या हो रही थी। कुछ यूजर्स को अस्थायी बदलाव का भी सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम के प्रवक्ता ने अकाउंट के अपने आप सस्पेंड होने पर कोई कमेंट नहीं किया। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने ट्वीट किया था कि उनके सस्पेंड अकाउंट को रिकवर करने के लिए उनसे ईमेल आईडी और फोन नंबर मांगे गये थे। ट्विटर पर हैशटैग माई इंस्टाग्राम ट्रेंड कर रहा है। आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेटेक्टर पर 10:09 ईटी पर 7,500 से अधिक लोगों ने इंस्टा सर्वर डाउन होने की शिकायत की थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse