एबीएन बिजनेस डेस्क। दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 115.50 रुपये घटा दिये हैं। 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपये, कोलकाता में 1079, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपए में मिल रहा है। भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती करती हैं। कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है। इससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार छठा महीना है, जब कमर्शियल गैस के दामों में कमी की गयी है। बता दें कि 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25.5 रुपये की कटौती की गई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse