स्कूल संचालक पर गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने किया NH-75 को जाम

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। झारखंड में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आए दिन अपराधी किसी ना किसी पर फायरिंग करते ही रहते हैं। वहीं, पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ऐसा ही मामला गढ़वा जिले से आया है। जहां एक स्कूल के संचालक पर गोलियों की बरसात हुई। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। मामला जिले के थाना क्षेत्र के बेलचांपा गांव का है। यहां सह ज्ञान निकेतन स्कूल के संचालक बाबुल सिंह रविवार की रात को पलामू जिले के रेहला थाना के सामने स्थित एक पान दुकान से उठकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें से पहली गोली तो बाबुल सिंह को नहीं लगी, लेकिन दूसरी बार की गई फायरिंग उनके पेट को छूते हुए निकल गई। इससे पेट के ऊपरी हिस्सा जख्मी हो गया है। फिलहाल बाबुल सिंह अब खतरे से बाहर है। वहीं, सोमवार की सुबह बाबुल सिंह को गोली मारे जाने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलचांपा गांव के समीप एनएच 75 को जाम कर दिया है। लोग सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए हैं। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। सूचना के आधार मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और जाम हटवाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse