लोगों को फिट भी बना रहा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुख्यालय शहर चाईबासा में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन का शुभारंभ पुराना समाहरणालय के सामने अवस्थित लौह पुरुष की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई, जिसमें सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता (भाप्रसे), सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशींद्र कुमार बढ़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको, सदर अंचलाधिकारी गोपी उरांव, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, सार्जेंट मेजर मंटू यादव, सदर थाना प्रभारी सहित नेहरू युवा केंद्र संगठन-चाईबासा के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। उक्त आयोजन तहत जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना- कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़-सह-सेमिनार कार्यक्रम में पुलिस जवानों, जिला स्कूल स्थित आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक/खिलाड़ियों, महिला कॉलेज एवं जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित तकरीबन 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दौड़ की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के स्थापित प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुन: उपर्युक्त स्थल पर समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse