टी20 वर्ल्ड कप : विराट के कमरे में घुसपैठ, ऑस्ट्रेलिया में असुरक्षित है टीम इंडिया

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई है लेकिन उसके खिलाड़ी वहां के होटलों में सुरक्षित नहीं हैं। बड़ी खबर ये है कि पर्थ में विराट कोहली के कमरे में कोई अनजान फैन घुस आया और उसने उनके रूम का वीडियो बनाया। विराट कोहली ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे भयानक बताया। बड़ी बात ये है कि जब ये घटना हुई तो उस वक्त विराट कोहली वहां मौजूद नहीं थे। विराट कोहली इस घटना के बाद से काफी विचलित हैं और उन्होंने इसे भयानक करार दिया। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है। लेकिन यहां ये वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी निजता के प्रति कहीं न कहीं झकझोर कर रख दिया है। विराट के कमरे में घुसपैठ : विराट कोहली ने आगे लिखा, अगर मैं होटल के कमरे में गोपनीयता नहीं रख सकता, तो मैं क्या मैं निजता की अपेक्षा कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के खिलाफ हमले से आहत हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें। टीम इंडिया पर्थ के क्राउन पर्थ होटल में ठहरी हुई है। इतने बड़े होटल में अगर इस तरह कोई फैन खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में उनके कमरे के अंदर घुस रहा है तो ये सच में हैरान करने वाला है। ये कहीं न कहीं होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। टूर्नामेंट में पिछली दो पारियों में नाबाद रहे विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में जब खेलने उतरे तो 12 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने ये रन 11 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से बनाये थे। विराट का विकेट मैच में लुंगी नगिदी ने लिया। इस पारी के दौरान विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse