टीम एबीएन, रांची। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 नवंबर 2022 को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, महान समाजसेवी, विधि ज्ञाता एवं कुरमाली भाषा के शब्दकोश विष्णुचरण महतो पुण्य तिथि समारोह का आयोजन होटल सिटी प्लेस सभागार, रांची में किया गया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो तपन सान्डिल्य, कुलपति, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची एवं डॉ मुकुंद चन्द्र मेहता, कुलसचिव, रांची विश्वविद्यालय उपस्थित होंगे। मौके पर कुरमाली कवि देवेन्द्रनाथ महतो द्वारा लिखित पुस्तक कुरमाली भाषा, साहित्य एवं व्याकरण का लोकार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरमाली भाषा परिषद सह सदस्य सलाहकार समिति, केन्द्रीय पुस्तकालय, भारत सरकार के डॉ राजाराम महतो करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse