छठ को लेकर राजधानी रांची में बने 200 से अधिक छोटे-बड़े कृत्रिम जलाशय

 

टीम एबीएन, रांची। रांची महानगर छठ पूजा समिति की देखरेख में इस वर्ष राजधानी रांची में 200 से अधिक छोटे-बड़े कृत्रिम जलाशयों का निर्माण कराया जा रहा है। रांची महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने आज कहा कि नदियों की नारकीय स्थिति को देखते हुए रांची महानगर छठ पूजा समिति कई मोहल्लों के छोटे-छोटे मैदानों में जहां कहीं भी जगह खाली हैं लोग कृत्रिम तालाब का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही उस इलाके में रहने वाले दस, बीस, पचास घर मिलकर छठ महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। तालाबों में टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही है एवं उसमें गंगा जल डालने की भी व्यवस्था की जाती है। इसमें 30 अक्टूबर को भुवन भास्कर के दरबार में भक्ति भाव से अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। दूबे ने कहा हालांकि राज्य सरकार ने राजधानी सहित पूरे राज्य में नदियों को छठ व्रतियों के अनुकूल बनाया है लेकिन इसके बावजूद लोगों का आकर्षण कृत्रिम तालाब की ओर बड़ा है। रांची महानगर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दूबे के नेतृत्व में छप्पन सेट मैदान परिसर में कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है जिसमें सैंकड़ों लोग छठ पूजा करेंगे एवं मेला भी लगेगा। आस्था, विश्वास एवं नेम निष्ठा के साथ आयोजन हो रहे छठ महोत्सव में महानगर छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में शारीरिक और आर्थिक रुप से मदद कर रहे हैं एवं त्यौहार के आयोजन में जरूरी चीजों के भी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। रांची महानगर छठ पूजा समिति के संरक्षक रीतेश छेत्री ने कहा कि पूरे शहर में भक्ति भाव से छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने राजधानी वासियों को गोरखा समाज की ओर से सूर्योपासना एवं छठ पूजा की बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse