टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता (भाप्रसे), आपूर्ति पदाधिकारी घनश्याम कुमार राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीषा कुजूर की वर्चुअल मौजूदगी सहित सभी बीडीओ/ सीओ/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास संरक्षण पदाधिकारी व अन्य की उपस्थिति में सर्वप्रथम चावल वितरण दिवस के तहत संचालित राशन वितरण तत्पश्चात अपडेशन प्रक्रिया का प्रखंडवार समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरांत उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी दो दिनों में वितरण एवं अपडेशन का शत-प्रतिशत कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, यदि उक्त दोनों कार्यों में कोताही के कारण राशन कटौती होती है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की होगी। बैठक में उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत 22 अक्टूबर को आयोजित चावल वितरण दिवस के तदर्थ जिन-जिन प्रखंडों में उक्त दोनों कार्यों में 90% से कम प्रगति दर्ज की गई है, वहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर यथाशीघ्र इसको पूरा करवाया जाए। बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा दूसरे चरण (1 नवंबर से 14 नवंबर) में आयोजित होने जा रहे "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" अभियान के संचालन हेतु की गई तैयारियों का पुन: आकलन कर सभी वरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 1 नवंबर को सभी पदाधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी ग्रामीण स्तर पर शिविर आयोजन का प्रचार-प्रसार आयोजन दिवस से पूर्व सुनिश्चित करेंगे, ताकि पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीण शिरकत कर संचालित योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी यह ध्यान रखेंगे की शिविर के माध्यम से प्राप्त हो रहे आवेदनों का यथासंभव आॅन द स्पॉट अथवा प्राप्त होने की तिथि के आगामी 2 दिवसों में इसका निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य सरकार द्वारा निर्देशित फोकस योजनाओं का शिविर में अधिक से अधिक जानकारी मुहैया करवायें तथा योजना के तहत अहर्ता रखने वाले सभी योग्य लाभुकों को आच्छादन की सीमा में लाया जाए। वर्चुअल बैठक में उपायुक्त के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की प्रगति के समीक्षा दौरान निर्देशित किया गया कि आगामी 10 नवंबर तक अहर्ता रखने वाले सभी बालिकाओं को योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विद्यालयों में कैंपेन चलाते हुए अहर्ताधारी छात्राओं का आवेदन प्राप्त करेंगे तथा सत्यापन उपरांत बिना विलंब के आवेदन को जिला कार्यालय में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि शत-प्रतिशत छात्राओं को योजना से जोड़ा जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse