गिरिडीह : चित्रगुप्त पूजा पर नौनिहालों को मिले स्कूल बैग, कॉपी, कलम-पेंसिल

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिला के ग्राम भरकठा स्थित दीवान टोला में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर की पहली वर्षगांठ भव्य रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना व कलम दवात की पूजा कर प्रारंभ किया। कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलम दवात की पूजा की। मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी की काया से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति हुई। कायस्थ समाज के लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि भगवान चित्रगुप्त का जन्म कलम दवात के साथ हुआ था। धर्मराज के दरबार में भगवान चित्रगुप्त लेखा जोखा रखते थे। इनकी कार्य कुशलता को देखकर ब्रह्मा जी ने वरदान दिया कि इनके पूजा करने वाले वंशज भी सभी गुणों से निपुण होंगे। ब्रह्मा के आशीर्वाद से भगवान चित्रगुप्त को याद करने से ही भीष्म पितामह को मोक्ष मिली थी। मौके पर मौजूद अंतरास्ट्रीय कायस्थ महापरिवार के संयोजक श्री आलोक सिन्हा जी के नेतृत्व में सारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिसमें पूजा के संपन्न होने के बाद 101 स्कूली बच्चों को बैग दिया गया जिसमें रबर, पेंसिल कलम, 2 कॉपी दिया गया। कॉपी कलम बैग वितरण के बाद संध्या में महाप्रसाद वितरण के बाद बाहर से आए कालाकारों द्वारा भक्तिमय संध्या जागरण की भी ब्यवस्था की गई थी, जागरण में खूब झूमे सभी भक्त और माहौल बहुत ही अनन्दमयी हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र किशोर प्रसाद, अनिल सिन्हा, अनंत सिन्हा, डॉ रितेश सिन्हा, धीरज बक्शी,कृष्ण कुमार सिन्हा उर्फ किशु लाला, विस्वास आनंद, अमित राज, राजेश सिन्हा, मीनू रेखा लाल, अमित सिन्हा, संदीप सिन्हा, विनय सिन्हा, रोहित सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, दिलीप सिन्हा, मनोज सिन्हा, निर्भय सिन्हा, अभय सिन्हा, शशांक सिन्हा, सोनू सिंह, अर्णव आलोक व अन्य चित्रांश मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse