एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,574 नये मरीज मिलने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,50,662 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से नौ और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,29,008 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,398 से घटकर 18,802 रह गयी है। बीते 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या में 596 की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि नौ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,29,008 हो गयी है। इन नौ मौतों में से पांच केरल में हुईं, जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में एक-एक संक्रमित की जान गयी। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.44 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.77 हो गयी है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.11 फीसदी दर्ज की गयी है। देश में कुल 4,41,02,852 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कोविड रोधी टीकों की 219.62 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse