झारखंड : रांची में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू

 

टीम एबीएन, रांची। रांची में डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक माह से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। राज्य के 12 जिलों में डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। रिम्स के डेंगू वार्ड में फिलहाल 14 संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन मरीज रांची के हैं। रांची के मरीज ओरमांझी, रातू रोड के इंद्रपुरी और लालपुर इलाके के रहने वाले है, इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दो, गया के एक मरीज के अलावा पलामू के चार, धनबाद के एक, लोहरदगा, लातेहार और रामगढ़ के एक-एक मरीज इलाज के लिए रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से पांव पसार रहा है। सितंबर महीने में ही राज्य में 45 कंफर्म मामले चिकनगुनिया के और 36 डेंगू के कंफर्म केस मिले। वहीं अक्टूबर महीने के 10 दिन में ही करीब 30 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। जिसमें डेंगू के 48 फ़ीसदी एवं चिकनगुनिया के 52 फ़ीसदी मरीज केवल रांची के है। हर दिन रिम्स के ओपीडी में डेंगू और चिकनगुमिया के लक्षण के साथ संदिग्ध मरीज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंच रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse