छठ घाटों को देख हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने जताया संतोष

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व छठ की तैयारी जोरों से चल रही है। छठ महापर्व में स्वच्छता व पवित्रता का काफी महत्व होता है जिसे देखते हुए छठ घाटों की सफाई सभी की प्राथमिकता रहती है। हजारीबाग नगर निगम व जिला प्रशासन के द्वारा पिछले कई दिनों से छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। छठ घाटों की स्थिति कैसी है इसमें और क्या सुधार किया जा सकता है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा गुरुवार को पहुंचे । जिले में मुख्य रूप से चार जगहो पर सूर्य को अर्ध्य देने के लिए छठ व्रती पहुंचती हैं. जिसमें झील का महत्वपूर्ण स्थान है। झील में अर्ध्य देने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। झील का निरीक्षण करने के बाद सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की झील समेत जिले के अन्य छठ घाटों की स्थिति संतोषजनक है झील सफाई के लिए जो मशीनें मंगाई गई थी उस के माध्यम से झील की सफाई ठीक-ठाक हो पाई है उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा की यदि उन्हें पर्व त्यौहार मनाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाइयां आ रही है तो उनसे उन्हें अवगत कराएं वे उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने आम जनों से अपील भी करते हुए कहा की झील में हजारों की संख्या में लोग अर्ध्य देने के लिए पहुंचते हैं। झील एक पवित्र स्थल है यहां कई लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन ना करते हुए गंदगी का प्रसार करते हैं साथ ही उन्हें यह भी सुनने को मिला है कि शाम ढलते ही झील परिसर के कई स्थानों पर शराब इत्यादि का सेवन किया जाता है और शराब की बोतलें वहीं फेंक दी जाती है यह एकता भी समाज के लिए सही संकेत नहीं है ऐसे कृत्य करने वालों को अपने मन में एक बार यह अवश्य सोचना चाहिए किसी जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह शाम टहलते हैं प्रत्येक वर्ष यहां छठ महापर्व में हजारों लोग सूर्य भगवान को अर्ध्य देते हैं । ऐसे पवित्र स्थल पर गंदगी का प्रचार ना करें। मौके पर स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, शैलेश चंद्रवंशी, ज्योति सिन्हा, अर्जुन साव, हितेश रंजन, अतिशय जैन, ज्योति सिन्हा उर्फ गुड्डू तथा अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse