लगातार दूसरी जीत से गदगद रोहित, बोले- हम विपक्षी टीम की परवाह कभी नहीं करते...

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में वीरवार को नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज कर विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय टीम अब ग्रुप 2 में पहले स्थान पर आ चुकी है। रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन दो जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। मैच समाप्ति के बाद रोहित ने जीत को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी टीम की परवाह किए बिना खुद को बेहतर करते हैं। रोहित ने कहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उस विशेष जीत पाकिस्तान के खिलाफ से उबरने के लिए हमारे पास कुछ दिन थे। जैसे ही मैच खत्म हुआ, हम सिडनी आ गये और फिर से इकट्ठा हो गये। हमें अभी आगे बढ़ना है और हमारा ध्यान था कि हमें फिर जीत हासिल कर दो अंक हासिल करने हैं। मैंने सोचा कि यह एक अहम जीत थी। जिस तरह से नीदरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया है, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हालांकि हमने हमेशा यह देखा कि हम अपने साथ क्या कर सकते हैं, विपक्ष की परवाह नहीं करते। हमाके लिए यह अहम जीत थी। रोहित शर्मा ने पावरप्ले दौरान धीमी शुरूआत की थी। इसपर उन्होंने कहा, हां, हमने शुरुआत में थोड़ा धीमा खेला लेकिन मेरे और विराट के बीच यही बातचीत थी, हमें बड़े शॉट खेलने के लिए सही वक्त का इंतजार करना पड़ा। अपने अर्धशतक से बहुत खुश नहीं हूं, लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह है रन बनाना। फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अच्छे दिखने वाले रन हैं या खराब रन। अगर रन बनते हैं तो ये आत्मविश्वास बनाये रखता है। मैच की बात करें तो भारत ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्द्धशतकों के बाद भुवनेश्वर कुमार (9/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के एकतरफा मुकाबले में गुरुवार को 56 रन से मात दी। भारत ने सुपर-12 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। नीदरलैंड इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। दो मैचों में दूसरी जीत के साथ भारत ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse