टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के चित्रांशों ने अपने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा की वहीं बहनों ने अपने भाई की सलामती के लिए अन्नकूट कर भैया दूज का त्योहार मनाया। दारू बक्शीडीह के चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की विधिवत पूजा की और उनके चरणों मे वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पूजा के बाद आरती हुई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकाल में चित्रांश परिवार के सदस्यों के बीच प्रीतिभोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी चित्रांश परिवार के महिला पुरुष सदस्यों ने जमकर लुत्फ उठाया। प्रीतिभोज के दौरान स्थानीय बच्चों के बीच डांस व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बहनों ने भाई दूज का त्योहार में अपने भाई को तिलक लगाकर और अन्नकूट में पूजा किये गये चना, गड़ी, लड्डू सहित कई अन्य तरह की मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा कार्यकरणी अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद माया प्रसाद, प्रमोद रंजन, अजय अंबष्ट, जिला मंत्री शशिकांत, सुनील कुमार सिन्हा संजय कुमार सिन्हा जिला उपाध्यक्ष भैया संतोष कुमार सिन्हा पूजा कार्यक्रम में सम्लित हुए। जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि दारू की चित्रांशों के द्वारा बहुत ही विधिवत पूर्वक पूजा कर रहे है तथा संध्या काल में प्रीतिभोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। ऐसा मौका बार बार नही मिलता है। चित्रगुप्त पूजा के सफल आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसमें अध्यक्ष भैया शिशिर सिन्हा, सचिव भैया राहुल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष भैया मंजीत सिन्हा सहकोषाध्यक्ष भैया संजीव उर्फ आजाद को बनाया गया था जबकि सदस्यों में भैया संतोष, भैया कृपानंद, भैया अनुग्रह सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा बजरंग सहाय, राजकुमार सिन्हा, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, रौशन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, भैया सुमित, अंकित अनुराग, राकेश कुमार, प्रवीण सिन्हा, भैया अजित, भैया अखिलेश कुमार, भैया नीरज, भैया मिलन का योगदान सराहनीय रहा। मंदिर में विधिवत पूजा पुरन शर्मा के द्वारा कराया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse