छठ महाव्रतियों के बीच साड़ी वितरण अभियान : अंतिम दिन कार्यालय में युद्धस्तर पर पैकिंग

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जनता से सीधा संवाद और उनके हरेक दुःख- सुख में साथ रहकर उसे समझने वाला नेता ही तो असली जननेता होता है। जननेता की परिभाषा को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने अबतक के करीब साढ़े सात वर्षों के कार्यकाल में लगातार जनहित के कर्मों में सक्रिय और तत्पर रहकर एवं क्षेत्र के लोगों के सुख- दुःख में सहभागी बनकर ना सिर्फ़ इसे चरितार्थ किया बल्कि सार्थक भी बनाया है। कोरोना के विकट परिस्थिति में जनसेवा के कार्यों में इन्होंने मिसाल पेश किया। वहीं विभिन्न पर्व - त्योहारों के मौके पर जनमानस के बीच होते हैं । सूर्योपासना का महापर्व छठ के पावन अवसर पर क्षेत्र की जरूरतमंद छठ महाव्रतियों को पूजन साड़ी भेंट करने की उन्होंने योजना बनाई और छठ से पूर्व ही भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के माध्यम से हजारों साड़ी का पैकिंग और वितरण घर- घर पहुंचाकर छठ व्रतियों के बीच कराया। ख़ुद विधायक मनीष जायसवाल ने साड़ी पैकिंग से लेकर कार्यकर्ताओं तक साड़ी पहुंचाने और कई जगह डोर- टू- डोर जाकर व्रतियों से आशीर्वाद लेने के साथ ही साड़ी भेंट किया । गुरुवार को सदर विधायक कार्यालय में अंतिम चरण का साड़ी पैकिंग अभियान युद्धस्तर पर चला तो क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वितरण अभियान भी चलाया गया। विधायक मनीष जायसवाल ने सुबह अपने कार्यालय में दर्जनों जरूरतमंद छठ व्रतियों को साड़ी भेंट किया तत्पश्चात सदर प्रखण्ड के नगवां पंचायत स्थित ग्राम चुरचू पहुंचे और गली- मुहल्ले में घुम- घुमकर डोर- टू- डोर पहुंचकर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया और पूजन साड़ी भेंट किया । मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की छठ महापर्व लोकआस्था और सूर्योपासना का सबसे बड़ा त्यौहार हैं। इस त्यौहार में परित्रवा और स्वछता का विशेष महत्व हैं। समाज के ज़रूरतमंद छठ व्रती को साड़ी भेंट कर पाना और उनके इस पूजन में उनके आर्थिक बोझ को हल्का सा भी कम कर पाना हमारा सौभाग्य है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर वक्त समाज की जरूरत के अनुरूप उन्हें सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ साड़ी वितरण कार्यक्रम में विशेषरूप से सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप तिवारी, बजरंगी महतो, मोहन प्रसाद और विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse