चक्रवात सितरंग की तबाही से बांग्लादेश में सात की मौत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गये हैं। सितरंग चक्रवात के मद्देनजर सोमवार को असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 26 अक्तूबर तक हैलाकांडी, करीमगंज, कछार, दीमा हसाओ, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, मोरीगांव, नगांव, कामरूप मेट्रो, कामरूप, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चक्रवात सितरंग के असर के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस चक्रवात का असर जिन इलाको में सबसे ज्यादा रहने की आशंका है उसमें दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना शामिल है। इसके अलावा मिदनापुर और मुर्शिदाबाद में तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी अलर्ट जारी किया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों की तैनाती जगह जगह कर दी गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse