टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। सामाजिक सरोकार का बदला सुलमी गांव में साफ देखने को मिल रहा है। यहां तक की बेटा-बेटी में फर्क की लकीर भी मिट रही है। युवा पत्रकार मासूम कुमार के दादा सोमवार को सुलमी गांव निवासी सुखदेव पांडेय 85 वर्षीय का निधन हो गया । सुखदेव पांडेय का भरा पूरा परिवार था । परंतु जब घर से शव यात्रा निकला तो देखने लायक थी। सुखदेव पांडेय के पुत्रवधू चम्पा देवी ,उषा देवी ,व पुत्री,कंचन देवी, अंजू देवी,पिंकी देवी,नीलम देवी , छोटी देवी , ने अर्थी को कंधा दिया। पुत्रवधू व पुत्रियों द्वारा अर्थी को कंधा दिया जाना सामाजिक बदलाव का एक अच्छा नजारा था। लोग इन लोगों की पहल को काफी सराहना कर रहे थे। सुखदेव पांडेय का अग्नि संस्कार स्थानीय श्मशानघाट में किया गया। मुखाग्नि का रस्म उनका बड़ा पुत्र मिथिलेश पांडेय ने निभाया । बताया गया की घर से जैसे ही शव यात्रा श्मशान घाट के लिए निकला। वैसे ही पुत्रवधू व बेटियां ने अर्थी को कंधा दिया । हालांकि मौके पर उपस्थिति रिश्तेदारो द्वारा कुछ दूरी के बाद अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया । पुत्रवधू व बेटियां द्वारा शव को कंधा देकर सामाजिक सरोकार का एक नया अध्याय शुरू किया। इसकी चर्चा हर ओर हो रहा है। लोग काफी सराहना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि अब धीरे-धीरे बदलाव की बयार बहने लगी है। इस तरह के कदम से भेदभाव की खाई समाप्त भी हो रहा है। सुखदेव पांडेय पत्रकार मासूम कुमार के दादा थे। शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर बुद्ध जीवो के साथ-साथ प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मिश्रा , विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा , बैधनाथ पांडेय , विजयकांत पांडेय, लालदेव पांडेय , बजरंग साव, संजय पाण्डेय , संतोष पांडेय , जीवन राम , राजेश साव , बद्री साव , बिनोद राम ,आनंद पांडेय , दशरथ पांडेय ,संजय पांडेय ,योगेश पांडेय , संजय रवि ,पंकज पांडेय,रविन्द्र पांडेय, हर्षी पांडेय, महेंद्र साव , प्रमोद पांडेय ,अनुज , प्रदीप, संदीप , चरण राम, छोटू पांडेय, निवास पांडेय, प्रशांत, मुकेश, कल्लू यादव, तुलसी पांडेय, जयनारायण साव, ज्ञानी साव सहित कई लोग शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse