टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गालहोबार के केंदुआडीह निवासी दशरथ महतो के 45 वर्षीय पुत्र टेकलाल महतो का शव गुजरात से केंदुआडीह पहुंचा तो परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा गांव में मातम छा गया। मृतक टेकलाल महतो की पत्नी व उनके बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका था। वे लगातार अचेत हो जा रहे थे। सभी इस विलाप को देखकर लोग भी अपने-अपने आंसू रोक नहीं पाये। मृतक टेकलाल महतो अपने पीछे पुत्र सुनिल कुमार (24), पुत्री पुनम कुमारी (19), सुषमा कुमारी (17) व खुशबू कुमारी (14) छोड़ गया।बताते चले कि टेकलाल महतो की मौत शुक्रवार रात दो बजे गुजरात में काम दौरान उनके ऊपर टायर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत गयी थी। वह गुजरात में विदेशी जापान की टायर बनानेवाली कंपनी में कार्यरत था। वहीं प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इस दुःखद घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज हमारे हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो जिले अधिकतर मजदूर पलायन कर चुके हैं और देश से लेकर विदेशो में काम कर रहे हैं। जहां पर आये दिन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबर आते रहती हैं।लगातार प्रवासी मजदूरो की मौत होने से आज हमारे क्षेत्र के लिए बडी चिंता का विषय बन चुका हैं।ऐसे में सरकार को झारखंड में ही रोजगार देने की जरूरत हैं। ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके। मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि मृतक टेकलाल महतो के परिवार को कंपनी के साथ-साथ सरकार की ओर से भी मुआवजा राशि दी जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse