टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र के जनता को दिपावली को लेकर सभी को हार्दिक बधाई दिया एवं लोगों से अपील की है कि दिपावली के दिन अपने घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा करें और पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनायें। व्हाट्सएप ग्रुप में किसी भी तरह का भड़काऊ मैसेज नहीं डालें, जिससे किसी भी समुदाय को ठेस पहुंचे। अगर इस तरह का कोई मैसेज डालता है तो ग्रुप एडमिन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पटाखे फोड़ने के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे फटाखे फोड़ते हैं उस समय घर के बड़े सदस्य अपनी निगरानी में पटाखे की इजाजत दे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse