टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के शान्ति निकेतन विद्यालय बाबूपारा के प्रांगण में रविवार को बड़े हर्ष के साथ शहीद फादर ए टी थॉमस का शहादत दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि फादर सुशील तिर्की ने फादर ए टी थॉमस जीवन गाथा के किताब विमोचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से फादर सिस्टर तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुएl सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार ने मानवाधिकार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा जल जंगल जमीन के संरक्षण के बारे में भी बातें कही l कर्णपुरा के विभान्न स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश दास, सूरज दास एवं रंजन दास ने किया। मौके पर फादर ए टी थॉमस की बहन ललिता, फादर टोनी, हार्बट फादर जॉर्ज, फादर मरियालुस, फादर क्रिस्टोफर, प्रधानाधपिका व शिक्षक गण, ग्रामीणों में मुखिया सुनीता देवी, मुखिया वासुदेव यादव, पूर्व मुखिया दीपक दास, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, शंभु शरण दास, अनिल दास, सुजीत दास, रवि दास, प्रवीण दास, राजेश दास, सुरेंद्र दास, राज कुमार दास, रूपेश दास, बसंत दास, यशवंत दास, पवन दास, दिनेश दास, सतीश दास, सहदेव दास, मोती दास, करुणा देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse