टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। गोंदलपुरा कोल परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने शनिवार को टीबी के 60 इलाजरत मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस किट में हॉर्लिक्स, च्वयनप्राश, दाल, चना, गुड़, मूंग और सरसों तेल शामिल थे। ये सभी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर थे, जिसे अदाणी फॉउंडेशन ने अगले छह महीनों के लिए गोद लिया गया। कार्यक्रम में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के जनरल मैनेजर धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से ऐसे जनकल्याण कार्य करते रहने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इन सभी 60 मरीजों को फॉउंडेशन ने छह महीने के लिए गोद लिया है, जिन्हें पोषण किट मुहैया कराया जाता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse