टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र करियातपुर से एक युवक द्वारा एक नाबालिग को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत बरही थानान्तर्गत करियातपुर निवासी अभिषेक जयसवाल पिता स्व प्रदीप जयसवाल नामक एक युवक पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए बरही थाना में आवेदन दिया है। उक्त आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी बीते 8 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कपड़ा सिलवाने उपर बाजार करियातपुर जा रही थी कि इसी बीच रास्ते में अभिषेक जयसवाल पिता स्व प्रदीप जयसवाल ने उनकी बेटी को रोककर गलत नीयत से उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर कहीं गायब कर दिया है। दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने युवक की मां आशा देवी पति स्व प्रदीप जयसवाल व बहन प्रियंका कुमारी पिता स्व प्रदीप जयसवाल पर अपनी पुत्री को अगवा करने में आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुत्री का गायब होने के बाद से परिजनों ने बहुत खोजबीन की। परन्तु कहीं पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की छानबीन करते हुए अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी पर न्यायसंगत कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse