टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की गयी। बताते चलें कि इस वर्ष 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया गया। जिसके कारण लोगों में खरीदारी करने का अतिरिक्त समय मिल गया। हालांकि 22 अक्टूबर के अलावा 23 अक्टूबर को भी लोगो का काफ़ी भीड़ देखा गया। वहीं बरही में लगभग एक करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।सैकड़ों बाइक की बिक्री हुई।जबकि व्यापारियों का मानना है कि पिछले साल से इस बार का मार्केट अच्छा नहीं रहा। धनतेरस को लेकर रविवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखी गई। दोपहर होते-होते बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर चाइनीज सामान के साथ-साथ देसी उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना व चांदी के आभूषण, सिक्का, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी, आटोमोबाइल में तो कम लेकिन इलेक्ट्रानिक व मोबाइल दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। महिलाओं ने स्टील के बर्तनों की खरीदारी की। डिनर सेट, ग्लास सेट, चमच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, कप सेट, बाल्टी, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल था। आभूषण दुकानदारों ने बताया कि इस बार अच्छी बिक्री हुई है। सोना चांदी के कारोबारी ने बताया कि इस बार धनतेरस के मौके पर बाजार में अच्छा खासा कारोबार हुआ। धनतेरस के दिन झाडू की जम कर हुई बिक्री : धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के मद्देनजर सभी चौक चौराहों पर झाड़ू की दुकानें सजी हुई थी। लोगों ने जमकर झाड़ू की खरीदारी की। 40 रुपये से लेकर 90 रुपये तक में झाड़ू बिके। धनतेरस के मद्देनजर बरही के धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड, हजारीबाग रोड, करियातपुर, बरसोत सहित अन्य स्थानों के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। सुरक्षा के मद्देनजर बरही पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तैनात किये थे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो। बरही थाना के पुलिस व अधिकारी लगातार गश्त कर रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse