प्रखंड कार्यालय के चक्कर से बचाना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : अंबा प्रसाद

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। वृद्ध, असहाय, गरीब लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर से बचाने के लिए हमारी सरकार इस प्रकार की आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है, ताकि लोगों को अपने पंचायत में ही सारी समस्याओं का समाधान मिल सके। उक्त बातें विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के महुगाई कला पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले मुखिया बेबी कुमारी की अध्यक्षता में विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, राखी कुमारी इत्यादि लोगों द्वारा संयुक्त रुप से शिविर का उद्घाटन फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक अंबा ने आगे कहा कि शिविर में ही अधिकांश मामले का निष्पादन करना सरकार की मुख्य उद्देश्य है। जिनकी भी उम्र 60 साल हो रही है तुरंत उसके वृद्धा पेंशन की स्वीकृति हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड में सबसे अधिक शासन की और वह सिर्फ आंख मूंदकर जल, जंगल, जमीन को बेचकर कंपनी को बचाने के लिए काम करती रही। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं को ग्रामीणों के बीच विस्तार पूर्वक रखते हुए लाभ लेने की अपील की। विधायक द्वारा शिविर में पंचायत के दो प्रमुख सड़क हरली हाई स्कूल से महुगाईकला जर्जर सड़क एवं अंबाजीत कोनीमोड़ से हाहे तक जर्जर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल जाने की घोषणा की गई। वही ग्रामीणों ने महुगाई कला से ऊपर पहाड़ रजहर तक सड़क निर्माण का मांगे रखी गई। शिविर में 15 महिला समूह के लिए 90 लाख का चेक एवं कई अन्य स्वीकृत की गई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों की गई। साथ ही साथ 26 सर्वजन पेंशन, 99 राशन कार्ड, 243 प्रधानमंत्री आवास, 90 पशु शेड सहित कुल 1006 लाभुक द्वारा आवेदन शिविर में प्राप्त हुआ जिसमें 19 सर्वजन पेंशन की स्वीकृति, 80 चिकित्सा जांच, 61 कंबल वितरण सहित 411 आवेदन का निष्पादन किया गया, जबकि 595 मामले लंबित रखा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया बासुदेव यादव, हेमंत भुइयां उप मुखिया सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया बीगल चौधरी, पूर्व पंचायत समिति अशोक सिंह, राम किशोर शुक्ला, वार्ड सदस्य बसंत सिंह, यमुना साव, छात्रधारी कुमार, मोहम्मद खालिद, श्याम भार्गव, कृष्ण भार्गव, संजय दास, शमशेर अंसारी, रोहित कुमार, मोहन साव, चुरामन गोप, कृष्ण शुक्ला, पंचायत सचिव दीनानाथ, रोजगार सेवक आजाद चंद्रशेखर मौर्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse