टीम एबीएन, रांची। महेश्वरी भवन अप्पर बाजार में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने धनतेरस लक्की ड्रा 2022 का परिणाम घोषित किया। मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रभात साबू सदस्य मनोज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया ने लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने दीपावली की बधाई देते हुए बताया कि लकी ड्रॉ में बंपर पुरस्कार विजेता को 8 ग्राम की 2 सोने की गिन्नी, प्रथम पुरस्कार में 8 ग्राम की 1 सोने की गिन्नी, द्वितीय पुरस्कार 8 ग्राम की 1 सोने की गिन्नी, तृतीय पुरस्कार 5 ग्राम सोने की गिन्नी, चतुर्थ पुरस्कार 10 ग्राम के 25 चांदी के सिक्के, पंचम पुरस्कार 21 चांदी के सिक्के, छठा पुरस्कार 15 चांदी के सिक्के, सप्तम पुरस्कार 11 चांदी के सिक्के, अष्टम पुरस्कार 7 चांदी के सिक्के, नवम पुरस्कार 5 चांदी के सिक्के एवं दशम पुरस्कार 2 चांदी के सिक्के विजेता को दिया गया। कांसोलेशन पुरस्कार 200 लोगों एक चांदी का सिक्का दिया गया। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि लक्की ड्रा और कूपन से संबंधित जानकारी लेने के लिए मेरे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष विशाल पड़िया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं अमित सेठी, सिद्धांत तोदी, आशीष अग्रवाल तरुण अग्रवाल, अंकित चौधरी,रोहित सरावगी, सोनीत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश रूहिया, वीरेद्र तोसवार, नीरज अग्रवाल, मनीष बंसल उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse