टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 के चतुर्थ चरण का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दारू प्रखंड के जतरा मैदान हरली में खेला गया। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। मैदान पर विधायक मनीष जायसवाल के पहुंचते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रामदेव खरिका बनाम हरली टीम के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट में दारू प्रखंड क्षेत्र की कुल 42 टीमों ने भाग लिया। विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में विधायक मनीष जायसवाल ने खुद खिलाड़ियों के साथ मैदान में फुटबॉल के रोमांच का आनंद लेते हुए उनका हौसलाफजाई की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में रामदेव खरिका की टीम ने 2-1 गोल से जीनगा टीम को पराजित कर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में विकास, पप्पू और कार्तिक राम और उद्घोषक की जिम्मेवारी रौशन सिन्हा ने निभाई। फाइनल के विजेता टीम रामदेव खरिका टीम को विधायक मनीष जायसवाल की और से 21 हजार रुपये का चेक और आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम के रूप में हरली टीम को 11 हजार रुपये का चेक और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नमो फुटबॉल का रोमांच हजारीबाग के फुटबॉल प्रेमियों में सिर चढ़कर बोल रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र में चार चरणों में विभिन्न प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 का समापन धनतेरस के दिन हुआ। उन्होंने कहा की अब जल्द सदर प्रखंड में आॅल महिला नमो फुटबॉल टूर्नामेंट और उसके बाद हजारीबाग जिले के इचाक, बरही जैसे प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज होगा। उन्होंने कहा की इस टूर्नामेंट के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य खेल-खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर प्लेटफार्म प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। विधायक श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि इस टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी और हर टीम को फुटबॉल भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजपा नेत्री ज्योत्सना देवी, सत्यभामा, पूनम मिश्रा, भाजपा नेता अर्जुन साव, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेवा बाबू, दारू सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, हरली मुखिया फरजाना खातून, प्रमुख कुमारी श्वेता, हरली पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी, पूर्व मुखीया दिलीप प्रसाद, प्रखंड महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रामजी कुशवाहा, बलदेव बाबू, रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, कैलाश विश्वकर्मा, चुरामन देव, लोकनाथ प्रसाद, मुदिन मियां, सरफुद्दीन मियां, प्रदीप, मुकेश, बबलू, मिस्टर, अन्नू, देवदत्त प्रसाद, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse