बड़कागांव में आरके इन्फोटेक टेक्निकल मॉल का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। हजारीबाग रोड स्थित न्यू किसान नर्सिंग होम के समीप आरके इन्फोटेक का भब्य टेक्निकल मॉल का फीता काटकर प्रबंधक रंजीत कुमार के पिता लक्ष्मण महतो ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि बड़कागांव केरेडारी एवं टंडवा क्षेत्र के लिए यह टेक्निकल मॉल महत्वपूर्ण साबित होगा।रंजीत कुमार ने कहा कि 22 अक्टूबर से लेकर 31अक्टूबर तक सामानों में खरीदारी पर सभी खरीदारों को डिजिटल स्क्रैच कूपन के तहत एक निश्चित उपहार दिया जाएगा।रूपा कुमारी ने बताया कि यहां सभी प्रकार के मोबाइल लैपटॉप भी उपलब्ध है। इसके अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन उपलब्ध है।उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में प्रो रंजीत कुमार, रूपा कुमारी, आर्य कर्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष सरोज सोनी, विनोद कुमार सिन्हा, पवन कुमार समेत अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse