बड़कागांव : एनटीपीसी ने ग्रामीणों के बीच बांटे 2000 फलदार पौधे

 

टीम एबीएन, बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना द्वारा प्रभावित गांव बरियातू, जुगरा सीकरी, बादम, बेलतु, गोदलपुरा के ग्रामीणों के बीच कैंप फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक आर एड आर अजीत कुमार एवं आरएनआर के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक ने लोगों से कहा कि आप लोग इस नेक कार्य से पीछे न हटें। वृक्ष लगाएं एक दिन आप सबको यह पेड़ अवश्य ही फल देगा एवं स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएगा जिस प्रकार हम लोग अपने घर में नन्हे बच्चों को प्रतिदिन स्नान ध्यान कराते हैं उसी तरह वृक्ष को भी प्रतिदिन साफ सुथरा कर आसपास के घास को हटाकर उसमें पानी अवश्य डालें। इससे पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी। पर्यावरण है तो हमारा देश भी स्वस्थ रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse