दीपावली पर सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक में रंगोली प्रतियोगिता

 

टीम एबीएन, इचाक हजारीबाग। दीपों का त्योहार दीपावली के अवसर पर सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार से दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें कक्षा दशम के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। अष्टम वर्ग के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये। तृतीय स्थानों में क्लास सप्तम नवम अ, नवम ब, चतुर्थ स्थान में दशम ब और छठा वर्ग के छात्र प्राप्त किये। जिसमें रानी कुमारी, प्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, करण कुमार, प्रेम कुमार, पायल कुमारी, कुमकुम कुमारी, निशा कुमारी, स्वीटी कुमारी, दिव्या कुमारी, मुस्कान कुमारी इत्यादि छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य जीवन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहे कि सभी विद्यार्थी घर शांति पूर्वक दीपावली का पर्व मनायें। पटाखे का प्रयोग ना करें। इससे पर्यावरण प्रदूषण फैलता है। प्रो मनोज कुमार ने कहा कि घर में मिट्टी के दीये जलायें और बड़ों का सम्मान करें। विद्यालय के सचिव मनीष कुमार ने कहा कि ज्यादा ध्वनि वाले पटाखे का इस्तेमाल नहीं करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक ओंकार मेहता, प्रो मुन्ना पांडे, कुमारी अंजली, राजेश प्रसाद, युगेश कुमार, बैजनाथ प्रसाद मेहता, सुलेखा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार दास, संगीता कुमारी, सतेंद्र राणा, सुरेंद्र शर्मा, वासुदेव पांडेय, खुर्शीद आलम, शेखर कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse