देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 2,000 से अधिक नये संक्रमित मरीज

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,957 पर पहुंच गई है। इन चार लोगों में केरल में संक्रमण से जान गंवाने वाले वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम मृतकों के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 994 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,037 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse