टीम एबीएन, दुमका/ रांची। पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र के कपरजोड़ा गांव में मॉब लिंचिंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया है। आरोप है कि इन्होंने चोरी के शक में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला था। एसडीपीओ ने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के कपरजोड़ा गांव में 16/10/22 को हुई चोरी के आरोप में गांव के लोगों ने सुरेश यादव नाम के एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर पीट-पीटकर मार डाला था। इस कांड में शामिल तीन लोगों रबीन्द्र महतो, नागेश्वर महतो, मिट्ठू राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ जरमुंडी शिवेन्द्र, सदर इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, नवल किशोर सिंह व जामा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस कांड में शामिल बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसडीपीओ जरमुंडी शिवेंद्र के मुताबिक इस मामले को लेकर दुमका पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है। टीम घटना की जांच कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि सुरेश यादव चोरी की नीयत से मुकेश यादव के घर में घुसा था। लेकिन घर में सोई महिला के जाग जाने और शोरगुल करने से वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सुरेश यादव को पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। तालझारी थाना क्षेत्र के कपड़जोड़ा गांव में तीन दिन पहले हुई इस मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse