हजारीबाग : यूथ विंग ने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों संग मनायी दिवाली

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। दिवाली का पर्व आते ही क्या खास है और क्या आम हर कोई अपने अपने तरीके से पर्व की खुशियों को मनाने में जुड़ जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपनी खुशी को अपने लोगों तक ही सीमित कर देते हैं। पर हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने एसपी कोठी स्थित ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों के बीच दीपों का महापर्व दिवाली मनाया। वहां उपस्थित समस्त बुजुर्गों के बीच फल, साबुन, भुजिया, हॉरलिक्स, मिठाई, जूस सहित कई खाद्य सामग्री बांटी गयी। वहां के बुजुर्गों के संग दीपोत्सव का महापर्व दीपावली मनाया गया उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास टीम के समस्त सदस्यों के द्वारा किया गया बुजुर्गों में आतिशबाजी देख एक गजब की खुशी नजर आई इस खुशी को देख हजारीबाग यूथ विंग के समस्त सदस्य गण काफी प्रसन्न हुए। दीप उत्सव के पावन पर्व दीपावली के दिन ओल्ड एज होम उजालों से जगमगाये इसकी प्रयास करते हुए बुजुर्गों को मिट्टी से बने दीपक भेंट किया गया। समस्त बुजुर्गों ने यूथ विंग के समस्त सदस्यों को अपना आशीष आशीर्वाद प्रदान किया। जिसके बाद बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी की गई। बुजुर्गों के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही थी। नम हो रही थी हम सभी की आंखें उनकी खुशी देखकर। उनकी आशीर्वाद सदैव हजारीबाग यूथ विंग पर बनी रहे। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने दीपोत्सव के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अपनों के साथ मनाने में जितना आनंद आता है उतना ही दूसरों के साथ भी मनाने में उससे ज्यादा आनंद आता है इसी प्रयास के साथ यूथ विंग की पूरी टीम ने ओल्ड एज होम पहुंचकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाने की प्रयास की है। साथ ही कहा कि बुजुर्गों के साथ हमारी टीम हमेशा हर पर्व मनाती है और मनाते रहेगी। मौके पर अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकास कुमार, शंपा बाला मद्धेशिया, अतिशय जैन, अजीत चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse