टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 21/10/2022 को सदर प्रखंड के सखिया पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गुंजन कुमारी सिन्हा, अंचल अधिकारी, राजेश कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष, राजीव कुमार मेहता, सखिया पंचायत के मुखिया के द्वारा इतियाज आलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर इसका लाभ लेते देखे गए। शिविर में आपूर्ति, कल्याण, पशुपालन, पेंशन, मनरेगा, कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस, पेयजल, विद्युत विभाग आदि के स्टॉल लगाये गये थे। इस शिविर में मनरेगा योजना के तहत कुल 41 योजना, जिसमें कुप 06, तालाब 01, टीसीबी 11, शेड 01, दीदी बाड़ी 20, खेल मैदान 01, जिसकी प्राक्कलित राशि 49,44,765 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रश्मि देवी पति जगदीश साव को आवास पूर्ण कर लेने के उपरांत गृह प्रवेश कराया गया। जेएसएलपीएस के द्वारा 04 समूहों में 04 चार लाख का क्रेडिट लिंकेज एवं 05 समूहों को उ.उ.छ के तहत 5,00,000 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। बाल विकास परियोजना के द्वारा सवित्रीबाई फूलो किशोरी समृद्धि योजना के तहत 81 किशोरियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। 122 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 120 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं 100 का टीकाकरण किया गया। शिविर में कुल 486 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 269 आवेदनों का आॅन स्पॉट निष्पादन किया गया। मौके पर अमित कुमार पासवान उप मुखिया, रवि कुमार पंचायत समिति सदस्य, अरुण कुमार यादव पूर्व मुखिया, सुभाष कुमार यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य, महेन्द्र बिहारी, प्रमिला गुप्ता, देवंती देवी, गीता देवी, सुरेश यादव, रंजित केरकेट्टा, मंजु देवी, जबिना प्रवीन, कृष्ण कुमार, वार्ड सदस्य के रूप में सीडीपीओ, शैल बाला, बीपीएम, जेएसएलपीएस, दिव्या सिन्हा, बीपीओ, उज्जवल किशोर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डॉ राजेश कुमार शर्मा, चिकित्सक, सुनील कुमार प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज, बिरेंद्र नारायाण सिंह, पंचायत सचिव, खेमलाल कुमार, रोजगार सेवक के अलावे प्रखंड सह अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse