बेहतर प्रशिक्षण के साथ खिलाड़ियों को उपलब्ध करायेंगे सभी खेल सुविधाएं : सीएम

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज अंडर-17 फीफा वर्लड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की खिलाड़ी अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्लड कप के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्लड कप में आपने देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रौशन किया है। आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में खेल नीति बना ली गई है। वहीं, कई खिलाड़ियों की भी सीधी नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और भी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse