टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित बेडमक्का उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में गुरुवार की रात्रि फाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। खेल मैदान में महौरी, पुनाई, करियातपुर टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें सेमीफाइनल के दौरान प्रथम पाली में करियातपुर के फुटबॉल खिलाड़ी एवं पुनाई फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। पुनाई टीम ने सेमीफाइनल में करियातपुर टीम के खिलाड़ीयो को गोल करके हरा दिया। जिससे फाइनल मैच खेल पाने से करियातपुर टीम वंचित रह गये। वही दूसरी पाली में महौरी पुनाई टीम के बीच फुटबॉल मैच का मुकाबला हुआ तो पुनाई टीम के खिलाड़ीयो ने 1 गोल से महौरी टीम को हरा जीत हाशिल किया। खेल में विजेता टीम को पुरुष्कार देकर सम्मानित कर तथा शामिल टीमो को सान्तवना पुरुस्कार देकर मनोबल को बढ़ावा दिया गया। मौके पर खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी मधु,मुखिया पति नरेश प्रसाद वर्मा,जीला परिषद रामप्रसाद कम्पनी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नारायण सिंह पप्पू रविदास (वार्ड सदस्य) राजनंदन प्रसाद (वार्ड सदस्य), सौरभ कुमार सिंह, सोबरन महतो, प्रविल प्रसाद, उपेंद्र पांडेय, डॉ दयाल प्रसाद, छोटन प्रसाद, सरयू प्रसाद, प्रमोद सिंह, सुरेश प्रसाद, महेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, कृष्णा प्रसाद, रंजीत प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse