टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। प्रखंड क्षेत्र में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व मनाने को लेकर मिष्टान्न भंडार, बाजार में लगे पटाखों की दुकान समेत घरों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाते हुए देखा जा रहा है। हिंदू सनातन धर्म ग्रंथ मतानुसार संदीप पांडेय (शास्त्री) ने दीपावली पर जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को मनाया जाना है। यह हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस रोज भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी,सरस्वती, कुबेर की पूजा श्रद्धा भक्ति से व्यापार वृद्धि, धन- धान्य सुख समृद्धि विभिन्न मनोकामनाओ कि पूर्ति के लिये श्रद्धालुओं द्वरा भक्तिभाव से वक्रतुंड महाकाय सुर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरुमे देव् सर्व कायेर्षु सर्वदा।। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमलये कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मये नम:। विभिन्न वैदिक मंत्रोउच्चारन कर आचार्यो विधिवत द्वारा पूजा अर्चना आराधना किया जाता है। वही ग्रंथो में तुलसीकृत एवं बाल्मीकीकृत रामायण मतानुसार कार्तिक महीने के अमावस्या तिथि को 14 वर्ष की अवधि पूर्ण कर मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण संग हनुमान अयोधया लौटे थे। जिस उपलक्ष्य में अयोध्या समेत सम्पूर्ण भारत देश मे दीप, मोमबतियां जलाकर यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया जाता है। जानें दीपावली पर्व पञ्चाङ्ग मतानुसार शुभमुहूर्त एवं योग : अमृत योग - प्रात: 6:25 से 7:52। शुभ योग -प्रात: 9:18 से 10:45। अभिजीत मुहर्त- प्रात: 11:48 से 12:34। चर योग- दोपहर 1:39 से 3:05। कुंभ लग्न - दोपहर 2:37 से सायं 4:07। लाभ योग- सायं -3:05 से 4:32। अमृत योग-4:32से 5:59। गोधूलि बेला-5:29 से 6:17। चर योग- 5:59से 7:32। वृषभ लग्न-सायं-7:13 से 9:10। लाभ योग-10:39 से 12 :12। सिंह लग्न- रात्रि 1:41से 3:56।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse