टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के एक सदस्य की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना राजधानी रांची से करीब 200 किमी दूर गढ़वा जिले के चिनिया गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने अयूब अंसारी (58) को गोली मार दी। चिनिया पुलिस थाने के प्रभारी विरेंद्र हंसदा ने कहा, कुछ बदमाशों ने अंसारी पर उनके गांव में गोलियां चला दीं। अंसारी को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और अपराध में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ग्रामीणों के मुताबिक घटना तब हुई, जब झामुमो नेता अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मृतक अंसारी चिनिया पंचायत की मुखिया सबेरा बीवी के पति थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse