डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, 2022 एथलीट्स मीट दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर ओवरआल चैंपियन

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 21.10.2022 को दो-दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, 2022 (एसजीएफआई से संबंधित) झारखंड कलस्टर लेवल एथलीट्स मीट का समापन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में उल्लासपूर्वक हो गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल कपिलदेव, रांची के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व उप सभापति, खूंटी के पूर्व सांसद और प्रधानमंत्री केयर्स फंड के ट्रस्टी माननीय कड़िया मुंडा इस अवसर पर कहा कि खेलकूद जीवन का आवश्यक अंग है। स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से हम अनुशासन और एकता सीखते हैं और यह सीखते हैं कि अगर तालमेल और सहयोग हो तो हम मिलजुल कर आपस में बड़े से बड़े संकट से आसानी से निपट सकते हैं। श्री मुंडा ने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए और अपने आप को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयत्न करना चाहिए। लोकसभा के पूर्व सभापति ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी जी ने खेलो इंडिया का नारा दिया है तब से पूरे देश में बच्चे खेलने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी भारत को पदक मिल रहे हैं। श्री मुंडा ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कि आज बहुत बड़ा सौभाग्य है कि हम लोगों के बीच संसार के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर के सभापति उपस्थित हैं ।श्री कड़िया मुंडा के बारे में प्राचार्य ने कहा कि वे अपनी सादगी और उच्च विचार के लिए जाने जाते हैं। श्री मुंडा हमारे रॉल मॉडल हैं। प्राचार्य ने बतलाया के 80 स्कूलों को चार क्लस्टर में बांटा गया था और इस क्लस्टर में 26 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों को खेल के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। समापन समारोह के अवसर पर डीएवी पुनदाग डीएवी गांधीनगर और डीएवी हेहल के छात्र छात्राओं ने सुंदर भारतीयम कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके माध्यम से उन लोगों ने कई प्रकार के संदेश दिए जिनमें पटाखे न जलाने, प्रदूषण फैलाने पढ़ाई का महत्व समझने और खेल के महत्व को जानने पर जोर दिया गया था। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री कड़िया मुंडा ने खेल की समाप्ति की घोषणा की तथा ध्वज अवरोहण किया। विजयी खिलाड़ियों को माननीय मुख्य अतिथि तथा मौके पर उपस्थित विभिन्न डीएवी विद्यालय के प्राचार्यों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। मौके पर एसएल गुप्ता सदस्य डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, राजेंद्र आर्य और अशोक भाटिया, बीपी राय, प्राचार्य, डीएवी खलारी, टीपी झा, प्राचार्य, डीएवी खूंटी, आरपी शर्मा, प्राचार्य, डीएवी सिमडेगा, एके चौबे, प्राचार्य डीएवी गढ़वा, एसके सिन्हा प्राचार्य डीएवी गांधीनगर, रांची, वीके पांडेय, प्राचार्य, डीएवी बरियातु रांची, किरण यादव प्राचार्या डीएवी नीरजा सहाय, कांके रांची, प्रज्ञा सिंह प्राचार्या डीएवी बिष्टुपुर, एसके मिश्रा प्राचार्य डीएवी पुंदाग, एके मिश्रा प्राचार्य डीएवी सिल्ली समेत कई पीईटी और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। प्रतियोगिता का ओवरआॅल चैंपियन डीएवी बिष्टुपुर रहा, जबकि प्रतियोगिता के उपविजेता का खिताब डीएवी पुनदाग को मिला। केवल एथलेटिक्स में डीएवी गुमला पहले स्थान पर रहा जबकि खलारी और बिष्टुपुर सेकंड रनर अप रहे। वही एथलेटिक्स बॉयज में डीएवी चिड़िया विजेता रहा जबकि डाल्टनगंज बिष्टुपुर गुमला एन एस डी ए वी उपविजेता रहे। डीएवी खूंटी के रोशन नाग और डीएवी बिष्टुपुर के हिमांशु शेखर को सर्वश्रेष्ठ बालक एथलीट घोषित किया गया जबकि बालिकाओं में डीएवी खलारी की सिमरन कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse