झारखंड : आज शाम चार बजे बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी कैबिनेट

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे होगी। इसमें 12 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है, इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। लोगों की उम्मीद है कि इस में मीटिंग में भी कई अहम फैसले लिए जायेंगे, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। बताते चलें कि झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे से होगी। धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। दिवाली के मद्देनजर सरकार आमजन को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालय के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि बीते कुछ कैबिनेट मीटिंग्स में झारखंड की हेमंत सरकार ने कई अहम और उल्लेखनीय एलान किये हैं। इसमें 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता परिभाषित करने का प्रस्ताव और 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव अहम है। इसके अलावा सरकार ने आगंनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि जैसा बड़ा कदम भी उठाया था। 24 अक्टूबर को दिवाली है। हो सकता है कि सरकार आमजन के लिए कोई बड़ा एलान करे। यही नहीं, दिवाली को लेकर कुछ गाइडलाइन भी जारी किये जा सकते हैं। आगामी छठ महापर्व को लेकर भी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। इस बीच नियुक्ति का इंतजार कर रहे पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को भी सकारात्मक घोषणा की उम्मीद होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse