टीम एबीएन, रांची। मनुष्य को उसका पाप मारता है। कंस की कथा का अभिप्राय है जो माता-पिता को तड़पाते हैं उनकी अकाल मृत्यु होती है। जो बेटियों को प्रताड़ित करता है उस घर का मुखिया कंस जैसा शक्तिशाली भी क्यों न हो, मारा जाता है। मृत्यु पाता है। रोग, शोक, आधि -व्याधि उस घर में स्थापित हो जाती हैं। कंस के पाप ने उसके ससुराल जरासंध सहित मित्र राष्ट्रों का सर्वनाश करवा दिया। इसलिए हमें धर्म और भक्ति का अनुशरण करना चाहिए। उक्त बातें महिला भक्ति परिषद् रांची यूनिवर्सिटी बरियातू द्वारा आयोजित भागवत कथा के छठे दिन की कथा में पंडित रामदेव पांडेय ने कही। बताते चलें कि कल दो बजे सुदामा चरित की कथा होगी। कल ही कथा का विश्राम होगा। इसके बाद भंडारा का आयोजन तीन बजे से होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजा दुबे, काली दा, जगदीश पांडेय, संतोष पांडेय, विपिन कुमार सिंह, गायत्री मिश्रा, छवि विश्वकर्मा, मीना चटर्जी, मेघना सिंह, विजया लक्ष्मी, मीरा दुबे, करुणा पांडेय, उपाचार्य मनोज पांडेय, संगीतज्ञ योगेंद्र शुक्ला सहित आसपास के लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse