हजारीबाग। एनसीसी 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल हरमीत सिंह ने मार्खम कॉलेज में विजिट किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट से रूबरू हुए उन्होंने कैडेट्स की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वदीर्धारी छात्र के रूप में एनसीसी कैडेट्स की अलग पहचान होती है। उन्होंने कैडेट्स की समस्याओं की भी जानकारी ली। इसके पूर्व कमांडिंग आॅफिसर कर्नल सिंह की अगुवाई कॉलेज के मुख्य द्वार से एनसीसी अधिकारी डॉ कनक रागिनी, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ श्याम किशोर सिंह एवं पदाधिकारी भोला नाथ सिंह ने किया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर कैडेट्स ने कर्नल सिंह की तस्वीर भेंट की। अपने संबोधन में कमांडिंग आॅफिसर कर्नल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि कड़ी मेहनत एवं प्रयास से सफलता निश्चित मिलती है, इसलिए सफलता के लिए निरंतर प्रयास करें। अंत में कमांडिंग आॅफिसर कर्नल सिंह को भावपूर्वक विदाई दी गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse