झारखंड : अब हफ्ते में पांच दिन अंडा-फल खायेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार ने सरकारी स्कूल में मिड डे मील के तहत बच्चों को सप्ताह में 5 दिन अंडा या फल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रति छात्र 6 रुपये की दर से राशि स्कूलों को भेज दी गई है। इतना ही नहीं हेमंत सोरेन सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले उन सभी छात्र-छात्राओं का बचत बैंक खाता कैंप लगाकर खोलने का निर्णय लिया है, जिनका अभी तक खाता नहीं खुला है। दरअसल, अभी तक सरकारी स्कूल में छात्रों को सप्ताह में 2 दिन ही अंडा या फल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब सरकार द्वारा 5 दिन अंडा या फल उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य सरकार इस योजना के तहत रसोइया सह सहायिका को प्रतिमाह 2000 रुपये देती है। अब सभी रसोइयों को प्रतिवर्ष 02 एप्रेन एवं टोपी के लिए 500 रुपये की दर से अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई है। बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार ने केंद्र के निर्देश पर मिड डे मील में कुकिंग कास्ट की राशि भी 9.6 प्रतिशत बढ़ाई है। साथ ही सरकार ने राज्य के सभी जिलों में मिड डे मील के लिए फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारियों के मुताबिक फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी-12, फोलिक एसिड को शामिल किया जाता है। 50 किलोग्राम चावल की एक बोरी में 49.5 किलोग्राम सामान्य चावल एवं 500 ग्राम फोर्टिफाइड चावल मिलाया जाता है। वर्तमान में प्राथमिक कक्षा में 100 ग्राम चावल एवं उच्च प्राथमिक कक्षा में 150 ग्राम चावल प्रति छात्र उपलब्ध कराया जाता है। उधर, दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ( बीइइ) ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। झारखंड में डीवीसी को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी में प्रतियोगिता होगी। ग्रुप ए में कक्षा 5, 6 व 7 में पढ़ने वाले बच्चे भाग ले सकते हैं। ग्रुप बी में कक्षा 8, 9 व 10 में पढ़ने वाले बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय प्रथम विजेता को 50 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 30 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 75-75 सौ रुपये दिये जायेंगे। राष्ट्रीय स्तर के विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निबंधन 25 अक्तूबर से पहले कराना होगा। निबंधन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. बीइइ-स्टूडेंट अवार्ड.इन के जरिए होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse