टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सतगावां प्रखंड के ईटाय, डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह, कोडरमा प्रखंड के पुरनानगर, जयनगर प्रखंड के सतडीहा, मरकच्चो प्रखंड के कादोडीह एवं नगर परिषद् झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा/नगर पंचाय डोमचांच के वार्ड नंबर 08 में शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिविर में शामिल ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। साथ ही, ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार खड़ी है, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। कोडरमा जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गयी। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, हरा राशन कार्ड, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, केसीसी, प्री एवं पोस्ट- मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं सर्वजन पेंशन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना की जानकारी दी गई। प्रत्येक पंचायत के कार्यक्रम में योजनाओं के स्टॉल लगाये गये थे। नुक्कड़ नाटक से भी जनजागरूकता अभियान चला : जिला जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से ईटाय पंचायत में समर्पण, बेहराडीह पंचायत में रुरल डेवलमेंट सोसायटी, पुरनानगर पंचायत में वीर झारखंड विकास सेवा मंच, सतडीहा पंचायत में लोक मित्र, कादोडीह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा गीत नाट्य प्रस्तुत किया गया और आमजनों के सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया। दिनांक 21-10-2022 को यहां आयोजित होगा आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के कोडरमा जिला अंतर्गत सतगावां प्रखंड के राजावर, डोमचांच प्रखंड के नावाडीह, कोडरमा प्रखंड के बेकोबार उत्तरी, चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी जयनगर प्रखंड के योगियाटिल्हा, मरकच्चो प्रखंड के तेलोडीह एवं नगर परिषद् झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा/नगर पंचाय डोमचांच के वार्ड नंबर 09 में शिविर का आयोजन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse