टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड के पंचायत गौरियाकर्मा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का अवलोकन अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर ने किया गया। मनरेगा अंतर्गत ग्राम गौरियाकर्मा में हेमंत कुमार के बागवानी में नाडेप पिट निर्माण योजना की स्वीकृति पत्र दिया गया। जिसकी प्राक्कलित राशि 9810 रुपये है साथ ही दो मजदूरों को जॉब कार्ड दिया गया और 62 लाभुकों के बीच कंबल बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला ने वितरण किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि छठु गोप, सुनील साहू, मुखिया कुमारी मीरा, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, बीपीओ प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, अन्य कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse