टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी पुलिस प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय भुईया समाज कल्याण समिति के बैनर तले आक्रोशित दलित समुदाय के हजारों महिला पुरुषों ने गाजे बाजे के साथ रैली निकाली, रैली में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मुर्दाबाद, हत्यारों को फांसी दो समेत कई नारे लगाते हुए कृषि फार्म मैदान से शुरू कर केरेडारी के बेल चोक एवं बाजार टांड़ होते हुए थाना का घेराव किया। थाना घेराव के क्रम में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। केरेडारी पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद धरना पर बैठ गये। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने थाना प्रभारी पर हत्या के फरार 8 आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीटन भुइयां के सभी हत्यारों को पुलिस अच्छी तरह जान रही है। सभी अपराधी नामजद हैं और हत्या के काफी दिन बीतने के बाद भी फरार आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अगर दो दिन के भीतर आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो केरेडारी एवं बड़कागांव मुख्य मार्ग जाम किया जायेगा। तभी केरेडारी प्रशासन ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। तब जाकर धरना हटाया गया। मौके पर केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मूलनिवासी प्रदेश अध्यक्ष दीपक दास, मूलनिवासी बड़कागांव विधानसभा प्रभारी बिनोद राम, भीम आर्मी भारत एकता मिशन बड़कांगव प्रभारी विजय देवा, भुइयां समाज अध्यक्ष संजय ऋषि, पूर्व जिला परिषद सदस्य सदस्य मुकेश भुइयां सचिव सरोज भुइयां - उपाध्यक्ष, विजय भुइयां कोषाध्यक्ष, फूलदेव भुइयां - उप कोषाध्यक्ष, कीर्तन भुइयां - उप सचिव, सविता देवी ऋषि, महावीर राम, बिनोद राम, महेंद्र राम, गुलाब राम, गोविंद भुइयां, दीपक दास, दिनेश कुमार, गोविंद भुइयां, दिलीप भुइयां, किटन रामा, आनंद भुइयां, शंकर भुइयां, रामचंद्र भुइयां, संजय भुइयां, बुधन राम, बलराज भुइयां - महाबीर राम, प्रभु राम, बालेश्वर राम, संजय कुमार ऋषि, रामेश्वर राम, डेगन भुइयां, रमेश राम, गुडन भुइयां, सुरेंद्र भुइयां, बिनोद भुइयां, कैलाश भुइयां, उपेंद्र राम, सुनील राम, बिनोद राम, टीभू भुइयां, विराज भुइयां, नंदुवीर भुइयां के अलावा हजारों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse