टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। रामदेव खैरिका पंचायत के पंचायत भवन में गुरुवार को सरकार आपके द्वार योजना के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्यायों के समाधान की गुहार संबंधित विभाग के कर्मियों से लगाई। शिविर में प्रधामनंत्री आवास, केसीसी लोन, पशुपालन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, मनरेगा, जेएसलपीएस आदि सहित कई अन्य विभाग के शिविर लगे जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आवेदन दिया और उसके समाधान करने का आग्रह किया। शिविर में गोपलो निवासी भोला प्रसाद ने उसका राशन कार्ड में दूसरी महिला के नाम से आधार लिंक हो गया है जिस कारण से उसका राशन मिलना बंद हो गया है। जेएसलपीएस संस्था के द्वारा 24 महिला समूह के बीच 50 लाख की ऋण का वितरण किया साथ ही फूलों झानो योजना के तहत दो महिलाओं को 50-50 हजार का ऋण दिया गया। शिविर में बीडीओ सुशील कुमार राय, अंचलाधिकारी नीतू कुमारी, जिला पार्षद गीता देवी, प्रमुख कुमारी स्वेता, मुखिया झरना देवी, बीपीएम स्वाति वर्मा, दिग्विजय सिंह, प्रभात सिंह, चंदा कुमारी, नीलम कुमारी, मुकेश कुमार,बालेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse