टाटीझरिया : अमनारी में बाजार लगाने की सहमति

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। प्रखंड के अमनारी शिव मंदिर परिसर में बैठक किया गया जिसमें ग्रामिणो ने कहा कि यह गांव कृषि प्रधान है इसलिए यहां बाजार लगने की अति आवश्यकता है। गांव के आस पास लगने वाले बाजार की समीक्षा करते हुए अमनारी में सोमवार को सप्ताहिक बाजार लगाया जायेगा जिसका सामुहिक उद्घाटन सोमवार को दिपावली के दिन किया जायेगा। बाजार गांव शिव मंदिर के पास लगेगा। बाजार में सब्जी, बकरा, मछली, कपड़ा समेत अन्य सामान बेचा जायेगा। बाजार में अमनारी के आसपास गांव खंभवा, बांडीह, टटगांवा, केसडा, घुघलिया, धरमपुर, मंडपा समेत अन्य गांवों के लोग आयेगा। बैठक में कमिटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दशरथ महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सचिव कौलेश्वर कुमार, उपसचिव कृष्णा कुमार, कोषाध्यक्ष मदन कुमार एवं उपकोषाध्यक्ष किशोर वर्मा है। बाजार में संरक्षक में महेश अग्रवाल, उपेंद्र पांडेय, उमेश कुमार, कुलदीप पासवान, अवधेश प्रसाद समेत अन्य है। वहीं बाजार लगाने को सफल बनाने के लिए उमेश प्रसाद, सुधीर कुमार, सुरज कुमार, नितेश कुमार, श्रवण यादव, राजेश कुमार, मोतीलाल, मिथुन प्रजापति, अर्जुन प्रसाद, गणेश रजक, इब्राहिम अंसारी, मिथलेश प्रजापति, धानेश्वर पासवान, छोटन कुमार, महेंद्र कुमार, पंकज सिंह, छोटु समेत अन्य शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse