हजारीबाग : युनिवर्सिटी लॉ कालेज में स्वच्छता पर एमजीएनसीआरई की एक दिवसीय कार्यशाला

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आॅफ रूरल एजुकेशन (एमजीएनसीआरई) नई दिल्ली के तत्वावधान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित युनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मार्खम कॉलेज के प्रोग्राम आॅफिसर सह जिला नोडल पदाधिकारी एवं महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आॅफ रूरल एजुकेशन के प्रोजेक्ट एसोसिएट भोला नाथ सिंह ने स्वच्छता को परिसर से लेकर ग्रमीण स्तर तक चलाने के लिए पांच मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की स्वच्छ रहने से मानसिक और शारीरिक स्वच्छता रहती है। स्वच्छता के पांच बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए जिला नोडल पदाधिकारी ने कहा कि हमें कैंपस से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक इसमें जागरूकता लाने की जरूरत है। इसमें पहला सैनिटेशन एवं हाइजीन, दूसरा वास्ट मैनेजमेंट, तीसरा जल संग्रहन, चौथा ऊर्जा संरक्षण एव पांचवां ग्रीनरी है। प्रोग्राम आॅफिसर ने कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं से स्वच्छता के सभी पांच बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीमित आवश्यकता के अनुसार संसाधन को प्रयोग में लाने की बात कही। प्रकृति में आवश्यकता से अधिक संसाधनों का शोषण नहीं करने कि सलाह दी। मौके पर युनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जयदीप सांयाल ने छात्र-छात्राओं से विकास के लिए स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने उद्यमिता विकास में वस्तुओंको निर्माण करने की सलाह दी। प्राचार्य प्रोफेसर सांयाल ने कहा कि हमें स्वच्छता के सभी पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। परिसर को हरा-भरा बनाए रहने से आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी। हमें ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही इसके विकल्प के रूप में सोलर प्लांट लगाने की जरूरत है। जल को बबार्दी से रोकने के लिए इसके संग्रहन करने की जरूरत है। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यशाला में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कॉलेज की शिक्षिका डॉ लक्ष्मी सिंह ने स्वच्छता के बिंदुओं पर जागरूकता लाने की बात कही। मौके पर शिक्षकों में चितरंजन किस्पोट्टा, एस चटर्जी, छात्रों में अमरदीप कुमार, खुशबू, प्रकाश कुमार महतो, विवेक कुमार, अमूल, मनीषा, पवन, सुमन, साक्षी, सोनाली, नाजनीन, विनोद, शिवकुमार, मेघा प्रिया, अंशु कुमारी एवं काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse