पलामू आयुक्त ने की शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त सह पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष जटा शंकर चौधरी ने आज क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के समक्ष प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के समक्ष प्राप्त शिकायतों की त्वरित निष्पादन करने पर बल दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की एक विवरणी तैयार करने की बातें कही। इसमें शहरी क्षेत्र में आने वाली शिकायत एवं शहरी क्षेत्र का नहीं रहने के बावजूद प्राप्त शिकायतों की विवरण तैयार करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की शिकायतों का निष्पादन अपने स्तर से करना सुनिश्चित करें। साथ ही त्रुटिबस ग्रामीण क्षेत्रों की प्राप्त शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर निष्पादन सुनिश्चित कराने एवं इसमें संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने सलाह दी। इसके लिए उन्होंने भी अपने स्तर से नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अवगत कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर में ऐसे प्रावधान किये जायें कि शहरी क्षेत्र के शिकायत ही नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में प्राप्त हो। ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतें प्राप्त होने से उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने में समस्या आती है। ऐसे में समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निष्पादन होना संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने पदाधिकारियों को नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बातें कहीं। आयुक्त ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत कम वर्षा की स्थिति से भविष्य में पेयजल संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पदाधिकारी अभी से ही पेयजल संकट दूर करने एवं पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अधिष्ठान संबंधित पहल करने की भी बातें कही, ताकि कचरे का सही निपटान संभव हो सके। बैठक में आयुक्त पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष जटाशंकर चौधरी मेदिनीनगर नगर निगम की नगर आयुक्त समीरा एस, आयुक्त के सचिव अनिल कुमार, कल्याण निदेशक मतियस विजय टोप्पो अलावा लातेहार नगर परिषद, गढ़वा नगर परिषद, विश्रामपुर नगर परिषद, नगर उंटारी, मझिआव, छतरपुर, हरिहरगंज एवं हुसैनाबाद नगर पंचायत के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse